Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

खिलाड़ी और किंग में कांटे की टक्कर

कुलवंत हैप्पी
बालीवुड के खिलाड़ी 'अक्षय कुमार' और किंग 'शाहरुख खान' लोक सभा के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे, दरअसल अक्षय कुमार और शाहरुख खान की अगली फिल्म एक साथ रिलीज हो रही है. जिस दिन अक्षय कुमार की 'चांदनी चौंक टू चाईना' रिलीज होगी, उसे दिन बाक्स आफिस पर शाहरुख खान 'बिल्लो बार्बर' के साथ दस्तक देंगे. इसमें कोई शक नहीं कि शाहरुख खान मीडिया में इस बात को नजरंदाज करते हैं कि उनको अक्षय कुमार की सफलता से कोई खतरा है. मगर शाहरुख खान को मन ही मन में अक्षय की सफलता खा रही है.

पिछले दो सालों से अक्षय कुमार ने सफलता की सीढ़ी चढ़नी शुरू की है, पिछले साल लगातार अक्षय कुमार ने चार हिट फिल्में दी जबकि शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' में भी अक्षय कुमार नजर आए थे, वहीं शाहरुख खान कुछ सकिंटों के लिए 'हे बेबी' में नजर आए थे. शाहरुख खान ने अगर इंडियन प्रीमियर क्रिकेट लीग में 'कोलकत्ता नाईट राईटस' खरीदी थी तो अक्षय कुमार 'दिल्ली डेयरडेविल्स' का ब्रांड दूत था. इसके अलावा अगर शाहरुख 'क्या आप पांचवीं...' क्विज शो कर रहे हैं तो अक्षय कुमार भी कम नहीं वो भी कलर्स टीवी पर 'फीयर फैक्टर खतरों के खिलाडी' नामक शो कर रहे हैं, जहां शाहरुख खान प्रति एपीसोड का एक करोड़ ले रहे हैं तो अक्षय कुमार डेढ़ करोड़ रुपए ले रहे हैं.

शाहरुख खान को यशराज बैनर्स खूब फायदेमंद रहा, वहीं अक्षय कुमार के लिए बहुत बुरा रहा है. अक्षय कुमार ने यशराज के साथ टशन में काम किया जोकि बहुत घटिया फिल्म थी, मगर अक्षय कुमार के रोल को खूब सराहा गया है. इससे पहले अक्षय कुमार एवं शाहरुख खान दिल तो पागल है में यशराज के लिए एक साथ काम कर चुके है, लेकिन इस फिल्म में अक्षय की संक्षेप भूमिका थी. इस साल शाहरुख की भी 'भूतनाथ' से बाक्स आफिस पर आकर इस साल की शुरूआत कर चुका है, मगर फिल्म ने कोई बड़ा करिशमा नहीं किया. बेशक इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अमिताभ और जूही चावला भी थी.

अक्षय कुमार अगस्त में 'सिंह इज किंग' से बाक्स आफिस पर उतरेगा, इस फिल्म में फिल्म इंडस्ट्री को बहुत उम्मीदें है क्योंकि इस फिल्म को विपुल शाह बना रहे हैं, जिन्होंने अब तक 'आंखें', 'वक्त', 'नमस्ते लंडन', जैसी हिट फिल्में दी हैं जबकि इस फिल्म का निर्देशन अनीस बाजमी कर रहे हैं, जिन्होंने वैल्कम और नो एंट्री जैसी कामेडी फिल्में दी हैं.
अस्वीकरण